{"_id":"6885d1aa73131b01170734eb","slug":"video-truck-ran-over-car-two-people-died-in-mathura-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक ने राैंदी कार, दो लोगों की माैत; वाहन काटकर निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक ने राैंदी कार, दो लोगों की माैत; वाहन काटकर निकाले शव
मथुरा के चौमुहां थाना जैत क्षेत्र में शनिवार रात दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित चार धाम मंदिर के पास ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई। सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए। कार सवार मैनपुरी के करहल निवासी रामकुमार पुत्र सतीश व सौरभ पुत्र निद्रा सिंह हरियाणा में टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करते हैं। वह टैक्सी से ही दोनों अपने गांव जा रहे थे। छटीकरा फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज गति ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।