{"_id":"6a6764479e364fd84908fd62","slug":"video-uproar-at-chc-over-newborn-death-in-mathura-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएचसी पर प्रसव के बाद नवजात की मौत पर हंगामा, परिजन ने लगाया स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएचसी पर प्रसव के बाद नवजात की मौत पर हंगामा, परिजन ने लगाया स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
मथुरा के मांट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात की मौत को लेकर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ था। थाना मांट के गांव नंद नगरिया निवासी भूदेवी पत्नी रिंकू को रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया था। रात करीब नौ बजे उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि जन्म के समय नवजात पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन कुछ देर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे तत्काल उच्च केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन नवजात को उपचार के लिए वृंदावन के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर उचित उपचार मिलता तो नवजात की जान बच सकती थी। उनका यह भी आरोप है कि रात में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के बयानों में भी विरोधाभास था। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश तिवारी ने बताया कि नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ था। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।