{"_id":"69b41ce818404c45500da222","slug":"video-files-of-retiring-teachers-and-employees-must-be-processed-immediately-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तत्काल निस्तारित किया जाए सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक और कर्मचारियों की पत्रावली, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल निस्तारित किया जाए सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक और कर्मचारियों की पत्रावली, VIDEO
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयराम सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांग लंबे समय से लंबित पड़ी है, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा सका है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने से जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मांगों को निस्तारण अविलंब नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में संगठन के जिला मंत्री देवानंद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही को आधा-अधूरा अपडेट किया गया है, जबकि शेष तीन तिमाही अपडेट नही है। इसे तत्काल अपडेट कराया जाए। शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। एनपीएस को मार्च 2026 तक अद्यतन अपडेट कराया जाए। नवीन परिभाषित पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित किए गए कार्मिको के एनपीएस खाते में जमा धनराशि को कर्मचारी के जीपीएफ खाते में शीघ्र आतंरित किया जाए। 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक/कर्मचारियों की पत्रावली तत्काल निस्तारित किया जाए। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक / कर्मचारियों की सामूहिक बीमा पत्रावली निस्तारित किया जाए। डीएवी इंटर काॅलेज के सभी एनपीएस शिक्षकों का मई 2022 का एनपीएस जमा नहीं है। इसे तत्काल जमा किया जाए। इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, ओम जी कुमार, रमेश चंद राम, अशोक कुमार पांडेय, रामजी यादव, मनोज कुमार सिंह,शिवकुमार भारती, राजेश कुमार सिंह, श्रेयांश कुमार, प्रदीप कुमार यादव आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।