{"_id":"69809e44f6aad21a4508ddf1","slug":"video-lawyers-in-muhammadabad-gohna-tehsil-boycott-sdm-court-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार, VIDEO
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी किया और एसडीएम के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने जनपद के सभी तहसीलों के बार अध्यक्ष और मंत्री को पत्र भेजकर एसडीएम के खिलाफ चल रहे कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन में सहयोग मांगा है। मुहम्मदाबाद गोहना अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद और मंत्री उमाशंकर यादव ने मऊ सदर, घोसी, मधुबन तहसील के बार और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री को पत्र भेज कर समर्थन की अपील किया है। तहसील के अधिवक्ता उप जिलाधिकारी न्यायालय में कार्य बहिष्कार और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर गत चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं। मुकदमा की फाइलों के निस्तारण में कानूनी गतिविधियों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक हमारा धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से धम्मवीरियो, अली इमदाद जैदी, आफताब आलम, अर्शे आलम, संजय शर्मा, सभ्य पाल, मुनव्वर अहमद, मुन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।