Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Samajwadi Party opened front in Mau, protested against Baba Saheb statement on Baba Saheb expressed anger by raising slogans
{"_id":"67668a293dd8725f550a67f1","slug":"video-samajwadi-party-opened-front-in-mau-protested-against-baba-saheb-statement-on-baba-saheb-expressed-anger-by-raising-slogans","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में समाजवादी पार्टी ने खोला मोर्चा, बाबा साहेब का बाबा साहब पर बयान के विरोध में प्रदर्शन, नारे लगाकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में समाजवादी पार्टी ने खोला मोर्चा, बाबा साहेब का बाबा साहब पर बयान के विरोध में प्रदर्शन, नारे लगाकर जताया आक्रोश
बाबा साहेब को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर राजनैतिक पार्टी का विरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। 24 घंटे पहले कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को सपाईयों ने इस बयान की निंदा करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शनिवार की सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नगर के बाल निकेतन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जुलूस की शक्ल में सभी जिलाधिकारी के कार्यालय नारा लगाते प्रदर्शन करते पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के बयान को लेकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से संसद में देश के गृहमंत्री ने बाबा साहब को लेकर बयान दिया वह काफी निंदानीय है, हम सभी देशवासी बाबा साहब का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सम्मान में विद्रोह प्रदर्शन कर रही है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना सपा विधायक राजेंद्र राम ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे देश में आंदोलन हो रहा है उससे कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।