{"_id":"68419500f827431f630ad597","slug":"video-workers-celebrated-chief-minister-yogi-adityanath-birthday-with-great-pomp-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस, देखें VIDEO
हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस समारोह भीटी हनुमान नगर स्थित कार्यालय पर हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने सीएम योगी को एक हिंदुत्व वादी विचारधारा वाला नेता बताया। कहा कि योगी आदित्यनाथ की नीतियां कानून और व्यवस्था को मजबूत करना व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला है। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा-स्वास्थ्य और जनता के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। श्याम सिंह, अमित वर्मा, रवि सैनी, जोगिंदर प्रजापति, आकाश ठाकुर, आदित्य रंजन सिंह, विजय रंजन, अंकित प्रजापति, रोशन वर्मा, अनुराग बरनवाल, सत्यम गुप्ता आदि शामिल रहे। हिंदू जागरण समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निजी अस्पताल में 12 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर सुजीत कुमार सिंह, रवि खुशवानी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।