Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut Central Market: 'If the bulldozer comes, we will lie down in front of it' - Massive protest by women in
{"_id":"6a06d39aacddeacf370093bc","slug":"meerut-central-market-if-the-bulldozer-comes-we-will-lie-down-in-front-of-it-massive-protest-by-women-in-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut Central Market: 'बुलडोजर आया तो सामने लेट जाएंगे' मेरठ में महिलाओं का बड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Central Market: 'बुलडोजर आया तो सामने लेट जाएंगे' मेरठ में महिलाओं का बड़ा विरोध
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Fri, 15 May 2026 01:34 PM IST
मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर गुरुवार को सेक्टर दो की महिलाओं ने हवन-पूजन कर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि यह हवन सरकार और आवास विकास के अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया गया है, ताकि वे इस मामले में सही निर्णय लें और लोगों की परेशानी को समझें।महिलाओं ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर उन्हें आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन अभी भी उनके मकानों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इसी कारण कॉलोनी के लोगों में लगातार भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक मकान गिराने की बात सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर आता है तो वे उसके आगे लेट जाएंगी। उनका कहना है कि वे अपने घरों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में उन्होंने अपनी ताकत मतदान के जरिए दिखाई है और जरूरत पड़ने पर उसी ताकत के सहारे जवाब भी दिया जाएगा।महिलाओं ने सरकार से मांग की कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे किसी का घर उजड़ने की नौबत न आए। उनका कहना है कि प्रशासन को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।