{"_id":"6a216f8c237bfe624c02457a","slug":"video-bjps-report-card-is-visible-in-farmers-fields-agriculture-minister-targets-opposition-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'भाजपा का रिपोर्ट कार्ड खेतों में दिखता है', कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का विपक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'भाजपा का रिपोर्ट कार्ड खेतों में दिखता है', कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का विपक्ष पर हमला
मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता राहुल गांधी और ममता बनर्जी के शासन का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी है, जबकि भाजपा सरकार का काम किसानों के खेतों, बढ़े हुए उत्पादन और कृषि क्षेत्र में हुए विकास में साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जनता केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के आधार पर निर्णय लेती है।
कृषि मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक जून से 30 जून तक प्राकृतिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 29.53 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
गन्ना किसानों को राहत देने का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष गन्ने के मूल्य में लगभग 40 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। उन्होंने कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त, प्रेस प्रवक्ता डॉ. आई.एस. सेंगर, आईआईएफएसआर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार और पीआरओ रितुल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।