{"_id":"69b15c974ca00b0836092c62","slug":"video-culvert-construction-near-mawana-kotwali-from-march-16-new-traffic-route-plan-announced-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना कोतवाली के पास पुलिया निर्माण 16 मार्च से, ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना कोतवाली के पास पुलिया निर्माण 16 मार्च से, ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान लागू
मेरठ के मवाना में कोतवाली के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नया रूट प्लान तैयार किया है।
इस संबंध में एसडीएम संतोष कुमार और मवाना सीओ पंकज लवानिया ने थाना मवाना में रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी, प्राइवेट बस यूनियनों के प्रतिनिधियों और व्यापार संगठनों के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 मार्च से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
निर्धारित रूट प्लान के अनुसार मेरठ से आने वाले वाहन मिल रोड होते हुए हस्तिनापुर रोड गंग नहर पुल के रास्ते जाएंगे। वहीं बिजनौर और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन बाईपास से होते हुए ग्राम खेड़ी मनिहार से फलावदा रोड तिराहे पर पहुंचकर मेरठ की ओर जाएंगे।
इसके अलावा कोतवाली के सामने मुबारकपुर रोड का रास्ता स्कूल बसों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।