{"_id":"6737284f7097506ec40d9038","slug":"video-jam-at-many-places-from-partapur-to-toll-on-delhi-dehradun-highway-on-ganga-snan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गंगा स्नान पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर परतापुर से टोल तक जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गंगा स्नान पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर परतापुर से टोल तक जगह-जगह लगा जाम
मेरठ में सुबह के समय कोहरा और गंगा स्नान के कारण हाईवे पर जगह जगह जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
शुक्रवार को सुबह से ही हाईवे पर जाम देखने को मिला। गंगा स्नान के लिए जा रहे और गंगा स्नान करके अपने वाहनों से लोग लौट रहे हैं, जिस कारण परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक जगह जगह जाम लगा रहा। वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस हाईवे पर जाम से निपटती नजर आई। लेकिन, वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण सभी व्यवस्था धड़ाम हो गई। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। परतापुर, कंकरखेड़ा, बाईपास, टोल प्लाजा समेत संपर्क मार्ग पर भी जाम से वाहन चालक जूझते नजर आए। हाईवे पर जाम के दौरान पुलिस व्यवस्था दूर-दूर तक कहीं पर दिखाई नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।