{"_id":"688c9449d8090782b70fa429","slug":"video-massive-potholes-emerge-on-hastinapur-bhadra-kali-road-danger-looms-for-commuters-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में सड़क किनारे बनी गहरी खाई, अधिकारियों को नहीं ध्यान, हो सकता है बडा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में सड़क किनारे बनी गहरी खाई, अधिकारियों को नहीं ध्यान, हो सकता है बडा हादसा
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:47 PM IST
Link Copied
हस्तिनापुर कस्बे से भद्रकाली मंदिर की ओर जाने वाले मध्य गंग नहर के किनारे बना मुख्य मार्ग इन दिनों गंभीर खतरे की स्थिति में है।
सड़क के किनारे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और खाइयां बन गई हैं, जिनमें से कुछ इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि जरा सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यदि कोई बाहरी व्यक्ति गाड़ी लेकर उधर से निकले और साइड देने के चक्कर में गाड़ी का टायर थोड़ा भी किनारे की ओर मोड़े, तो सीधा नहर में गिरने का खतरा है।
लगातार बारिश के चलते ये गड्ढे और भी गहरे और चौड़े होते जा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक न तो पीडब्ल्यूडी और न ही सिंचाई विभाग की ओर से किसी प्रकार की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यह मार्ग न केवल श्रद्धालुओं के लिए मुख्य संपर्क है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी जीवनरेखा जैसा है। ऐसे में प्रशासनिक उदासीनता से नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।