Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Bucket turned out to be fake, the contractor got angry, anger erupted at the paint shop in Shastri Nagar, clash between shopkeeper and contractor
{"_id":"688a0c554656bb2502021f35","slug":"video-meerut-bucket-turned-out-to-be-fake-the-contractor-got-angry-anger-erupted-at-the-paint-shop-in-shastri-nagar-clash-between-shopkeeper-and-contractor-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाल्टी निकली नकली, ठेकेदार भड़क उठे, शास्त्री नगर में पेंट की दुकान पर फूटा गुस्सा, दुकानदार-ठेकेदार में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाल्टी निकली नकली, ठेकेदार भड़क उठे, शास्त्री नगर में पेंट की दुकान पर फूटा गुस्सा, दुकानदार-ठेकेदार में झड़प
मेरठ शहर के शास्त्री नगर मजदूर चौक स्थित आशु पेंट्स की दुकान पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कुछ ठेकेदारों ने दुकानदार पर नकली एशियन पेंट की बाल्टी देने का आरोप लगाया।
ठेकेदारों का आरोप था कि बाल्टी पर ब्रांडेड लेबल लगा था, लेकिन खोलने के बाद रंग की गुणवत्ता और गंध से उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दुकानदार से जवाब मांगा तो कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। ठेकेदारों ने कहा कि यदि नकली सामग्री से काम हो गया तो बिल्डिंग की दीवारें जल्द खराब हो जाएंगी और उनकी साख पर असर पड़ेगा।
दुकानदार ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी से ही माल मंगवाया है और वो तैयार हैं जांच के लिए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पेंट के सैंपल को जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।