{"_id":"69f8951b9107bf64d40d073f","slug":"video-meerut-indrapuram-colony-residents-protest-against-prepaid-meters-allege-higher-electricity-bills-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रीपेड मीटर के विरोध में इंद्रपुरम कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन, अधिक बिल आने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रीपेड मीटर के विरोध में इंद्रपुरम कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन, अधिक बिल आने का आरोप
मेरठ के परतापुर क्षेत्र की इंद्रपुरम कॉलोनी के लोगों ने प्रीपेड बिजली मीटर के विरोध में उद्योगपुरम स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया। कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया कि नए लगाए गए प्रीपेड मीटरों में पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल आ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली का खर्च काफी बढ़ गया है। उनका आरोप है कि मीटर सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मीटरों की जांच कराने और समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।