Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Inhalers Provide Relief to Asthma Patients, Says Chest Physician Dr. Veerottam Tomar on World Asthma Day
{"_id":"69f89647a10bf4fd8903a96f","slug":"video-meerut-inhalers-provide-relief-to-asthma-patients-says-chest-physician-dr-veerottam-tomar-on-world-asthma-day-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: इनहेलर से अस्थमा रोगियों को मिलती है राहत- डॉ. वीरोत्तम तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इनहेलर से अस्थमा रोगियों को मिलती है राहत- डॉ. वीरोत्तम तोमर
मेरठ में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. वीरोत्तम तोमर (डॉ. शिवराज मेमोरियल चेस्ट एंड एलर्जी सेंटर) ने अस्थमा को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अस्थमा के रोगियों को इनहेलर से काफी राहत मिलती है और समय पर सही उपचार बेहद जरूरी है।
इस वर्ष की वैश्विक थीम प्रत्येक अस्थमा रोगी के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर की उपलब्धता पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि अस्थमा का इलाज केवल लक्षणों को दबाने से नहीं, बल्कि इसके मूल कारण यानी श्वसन तंत्र की सूजन को नियंत्रित करके किया जाना चाहिए।
डॉ. तोमर ने बताया कि यदि रात में सांस लेने में कठिनाई, छाती में कसाव या जकड़न, घरघराहट या गले से सीटी जैसी आवाज आने की समस्या महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण अस्थमा के संकेत हो सकते हैं।
उन्होंने सलाह दी कि अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और धूल, मिट्टी तथा पराग कणों के संपर्क से बचना चाहिए, ताकि बीमारी के लक्षणों को नियंत्रित रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।