{"_id":"6a3a60defa889a7bc306a219","slug":"video-meerut-mawana-administration-inspects-libraries-and-coaching-centres-after-lucknow-fire-incident-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मवाना में अलर्ट, लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मवाना में अलर्ट, लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद मवाना प्रशासन सतर्क हो गया है। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड टीम के साथ नगर में विशेष अभियान चलाकर लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। प्रारंभिक जांच में कई संस्थानों में सुरक्षा मानक पूरी तरह से संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कार्रवाई जारी है और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।