Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: One Faction Attacks Another Over Children's Dispute; Video Goes Viral on Social Media; Case Registered Against
{"_id":"69bbfd8ba0b060d590044650","slug":"video-meerut-one-faction-attacks-another-over-childrens-dispute-video-goes-viral-on-social-media-case-registered-against-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बोला हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बोला हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में रसूलपुर औरंगाबाद गांव में बच्चों के विवाद में हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल भावनपुर के गांव रसूलपुर औरंगाबाद की रहने वाली रिहाना पत्नी मोमिन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोसी इंशाद पुत्र यूसुफ ने अपने साथी सलीम, नौशाद, भूरा, आरिफ और शाहरुख के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमे नदीम, नईम, सानिया और रिहान घायल हो गए, जिन्हें डॉक्टरी के लिए भेजा गया। वहीं, घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।