{"_id":"6800ecf3253136926f03c50b","slug":"video-showroom-owner-robbed-in-broad-daylight-on-the-highway-in-meerut-2025-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बदमाश बेखौफ, हाईवे पर दिनदहाड़े शोरूम मालिक को लूटा, एक लाख की नकदी, जेवरात लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बदमाश बेखौफ, हाईवे पर दिनदहाड़े शोरूम मालिक को लूटा, एक लाख की नकदी, जेवरात लेकर फरार
दौराला में कोर्णाक कॉलोनी निवासी लिलेंड गाड़ी के शोरूम मालिक नितिन से कार सवार चार बदमाशों ने एक लाख की नकदी और सोने की चेन व अंगूठी लूट लीं। बदमाशों ने तेजधार हथियार के बल पर बुधवार को दिनदहाड़े वारदात की और विरोध करने पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके।
नितिन चौहान ने बताया कि वह मूलरूप से मटौर गांव के रहने वाले हैं। वह मेरठ में रुड़की रोड स्थित कोर्णाक कॉलोनी के मकान नंबर 94 में रह रहे हैं। उनका मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में शिवाशीष मोटर्स के नाम से शोरूम है।
बुधवार दोपहर को वह अपनी कार में सवार होकर एक लाख रुपये लेकर मोदीपुरम आ रहे थे। सकौती रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद पीछे से आई एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया। कार सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर दो सोने की चेन, दो अंगूठी और एक लाख की नकदी लूट ली।
बदमाशों ने हाईवे पर दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया और पीड़ित से मारपीट कर आसानी से भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्रित हुए। पीड़ित ने पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर बताया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित ने दौराला थाने पर तहरीर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।