Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : Where will SP MLA Atul Pradhan stage a dharna, it will be decided in the panchayat today in Meerut
{"_id":"670cf5f938b358c39a02571e","slug":"video-where-will-sp-mla-atul-pradhan-stage-a-dharna-it-will-be-decided-in-the-panchayat-today-in-meerut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान धरना कहां देंगे, पंचायत में आज होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान धरना कहां देंगे, पंचायत में आज होगा तय
सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना मेरठ के विक्टोरिया पार्क में सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इससे खेल प्रभावित हो रहे हैं। सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आए लोगों ने इसकी शिकायत की है। कुछ लोग धरने पर अतुल प्रधान से मिले और उन्हें धरना यहां से हटाने के लिए कहा, ताकि खेल प्रभावित न हो। इस पर विधायक का कहना है कि आज दोपहर उन्होंने बड़ी पंचायत रखी है, जिसमें तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या होगी।
वहीं, धरनास्थल पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक जमकर दौड़े। विजेताओं को साइकिलें उपहार में दी गईं।
अतुल प्रधान विक्टोरिया पार्क से कलक्ट्रेट में धरना शिफ्ट करना चाह रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कलक्ट्रेट में धरना नहीं होगा। वह इससे विधायक को अवगत करा चुके हैं। ऐसे में धरना स्थल क्या होगा, धरना और चलेगा या खत्म होगा। यह अब पंचायत में तय होगा। अतुल प्रधान के समर्थन में गांवों से लोग आ रहे हैं। वह बृहस्पतिवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि निजी अस्पतालों में इलाज सस्ता होना चाहिए। पॉलिसी बननी चाहिए। डॉक्टरों की फीस, जांच आदि का खर्च कम होकर तय होना चाहिए। निजी अस्पतालों में फीस, जांच और दवाओं के लिए मोटा खर्च लिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए लोग निजी अस्पतालों में रुख करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।