{"_id":"6a1ed20f30b47eae5a0cd657","slug":"video-womens-protest-in-shastri-nagar-completes-one-month-hanuman-chalisa-recited-for-early-resolution-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट विवाद: सेक्टर-3 में महिलाओं के धरने को एक माह पूरा, हनुमान चालीसा पाठ कर उठाई समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट विवाद: सेक्टर-3 में महिलाओं के धरने को एक माह पूरा, हनुमान चालीसा पाठ कर उठाई समाधान की मांग
मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में सेटबैक के विरोध में चल रहे महिलाओं के धरने को सोमवार को एक माह पूरा हो गया। इस अवसर पर धरना स्थल पर एकत्र महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की प्रार्थना की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे पिछले एक माह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
भीषण गर्मी के बावजूद महिलाएं लगातार धरना स्थल पर डटी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर उनके आवासों को सुरक्षित रखने और समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान पूनम गुप्ता, उषा, वीना भार्गव, गीता, मिथलेश, अलका, प्रीति, सविता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।