{"_id":"6a8596ff3416b981c4056b1f","slug":"video-cattle-smuggler-with-a-rs25000-bounty-arrested-in-a-police-encounter-in-mirzapur-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु-तस्कर गिरफ्तार ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु-तस्कर गिरफ्तार ;video
मिर्जापुर जिले की थाना लालगंज पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामी वांछित पशु-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, 37500 नकद, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि लालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी पशु तस्कर गुफरान निवासी घुर्माबाद, रोहतास (बिहार) मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने पुलिया के पास उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से गोपीगंज, भदोही का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतास में रहता है। वह प्रयागराज और मध्य प्रदेश की सीमा से सस्ते दाम पर गोवंश खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।