{"_id":"67c058f549cff4b1960d9e29","slug":"video-in-mirzapur-the-bribe-taking-police-officer-shouted-loudly-the-case-of-chilh-police-station","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर में जोर जोर से चिल्लाया रिश्वतखोर थानेदार, चील्ह थाने का मामला, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, गाड़ी में बैठाकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर में जोर जोर से चिल्लाया रिश्वतखोर थानेदार, चील्ह थाने का मामला, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, गाड़ी में बैठाकर ले गए
मिर्जापुर जिले में रिश्वत लेकर काम करने वाले लगातर पकड़े जा रहे है। कुछ दिन पहले ही जिगना थाने का एक दरोगा पकड़ा गया था। यह मामला शांत नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को उनके थाना परिसर से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़र ले गई। दोपहर में एंटी करप्शन के जिला प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम चील्ह थाना पहुंची। वहां पर एक मामले में पीड़ित जैसे ही थानाध्यक्ष को पैसा देकर थाने के बाहर आया। एंटी करप्शन की टीम थाने के अंदर गई। थानाध्यक्ष को रंगेहाथ पैसे के साथ पकड़कर गाड़ी में बैठा कर ले गइ। थानाध्यक्ष एंटी करप्शन की गाड़ी में नहीं बैठ रहे। एंटी करप्शन की टीम के कई लोग मिलकर उनको गाड़ी में जबरजस्ती बैठाकर ले गए। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी मुकदर्शक बने रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।