सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   City echoed with Namah Parvati address Har Har Mahadev: A grand and divine Shiva procession took place.

Sagar News: नमः पार्वती पते हर हर महादेव से गूंजा सागर, शहर में निकली भव्य और दिव्य शिव बारात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 11:03 AM IST
City echoed with Namah Parvati address Har Har Mahadev: A grand and divine Shiva procession took place.

महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। मध्यप्रदेश के सागर में भी भगवान शिव-पार्वती के विवाह का महापर्व भव्यता से आयोजित हुआ। शहर के प्राचीन और नवीन शिवालयों को फूलों और रोशनी से सजाया गया। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भूतेश्वर महादेव, कांच मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, सदर, चंपा बाग, चकराघाट, और धनेश्वर मंदिर समेत 10 स्थानों से भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकली।

चंपा बाग से निकली भव्य शाही बारात
शहर की सबसे आकर्षक और भव्य बारात चंपा बाग से शुरू हुई, जिसे जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। 111 सदस्यों का डमरू दल आकर्षक प्रस्तुतियां दे रहा था, जिससे भक्तिभाव का माहौल बन गया। बारात के आगे बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर शिवभक्त झूमते हुए चल रहे थे। बारात चंपा बाग से सराफा बाजार, कोतवाली, तीनबत्ती होते हुए कटरा बाजार पहुंची। कटरा बाजार में आकर्षक आतिशबाजी के साथ बारात का भव्य स्वागत किया गया।

भव्य स्वागत और बम-बम भोले के जयकारे
बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए थे। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर भगवान शिव की आराधना कर रहे थे। चारों तरफ 'बम-बम भोले' के जयकारों से माहौल गूंज उठा। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने शिव तांडव और भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
भव्य बारात के आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बारात मार्ग में हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात था। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्थित रखने के लिए मार्गों को डाइवर्ट किया गया था। तीनबत्ती पर बारात को देखने के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

भक्ति और आस्था का अनोखा संगम
महाशिवरात्रि पर निकली इस भव्य शाही बारात ने सागर शहर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। भगवान भोलेनाथ की आराधना और उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर्व को यादगार बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : शामली में बनने के मात्र डेढ़ वर्ष बाद ही उखड़ने लगी सड़क, कटान शुरू, हादसों का खतरा

27 Feb 2025

VIDEO : वाराणसी में धूम धाम से निकली बाबा की बरात, भक्तों ने लगाया जयकारा, गोदौलिया चौराहे का विहंगम दृश्य देखिए

27 Feb 2025

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे मंडलायुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

27 Feb 2025

VIDEO : मेरठ में अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की माैत, गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

27 Feb 2025

VIDEO : बाराबंकी में लगा महादेवा मेला, उमड़े हजारों लोग

26 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में शुरू हुआ महादेवा मेला, जानिए मेला की खासियत

26 Feb 2025

VIDEO : यहां चार गांवों के लोगों को 17 साल बाद मिलेगी गढ्ढों से मुक्ति

26 Feb 2025
विज्ञापन

Raisen News: रायसेन के इस शिव मंदिर में साल में केवल एक बार 12 घंटे के लिए भक्तों को मिलता है पूजा का समय

26 Feb 2025

VIDEO : नोएडा में चार पहर के रुद्राभिषेक की हुई शुरुआत, 51 दंपतियों ने किया पूजन

26 Feb 2025

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जेल में मनी महाशिवरात्रि, कैदियों को महाकुंभ के पवित्र जल से कराया स्नान

26 Feb 2025

VIDEO : मथुरा में दुल्हन से बर्बरता... पीड़ित परिवार से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

26 Feb 2025

Alwar News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर पथ संचलन का आयोजन, आजाद घोष प्रदर्शन किया

26 Feb 2025

Sirohi News: ब्रह्माकुमारी संस्थान में मनाया गया 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव, 100 फीट ऊंचा ध्वज फहराया

26 Feb 2025

VIDEO : डीजे पर नशे में नाच रहा था युवक...तभी किया ऐसा काम, खून से लथपथ बालक को देख मच गई चीख-पुकार

26 Feb 2025

VIDEO : कांवड़ियों की बाइकें टकराईं...मच गई चीख-पुकार; एक की मौत और तीन घायल

26 Feb 2025

VIDEO : दिनेश शर्मा ने कहा पीएम की तरह योगी महाकुंभ के सफाई कर्मचारियों के धुल सकते हैं पैर

26 Feb 2025

VIDEO : काशी में निकली भव्य शिव बारात, झूमते भक्त बने आकर्षण का केंद्र

26 Feb 2025

Khargone: पंजाब से हथियार खरीदने आए तस्कर श्मशान के पास चढ़े पुलिस के हत्थे, सात पिस्टल जब्त

26 Feb 2025

Jabalpur News: क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में चीयर्स गर्ल्स के सामने थिरके BJP विधायक, कांग्रेस ने ली चुटकी

26 Feb 2025

VIDEO : हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम...भोलेनाथ के ससुराल तक निकाली भव्य शिव बरात

26 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में गूंजा हर हर बम बम का नारा, भक्तों में दिखा उत्साह

26 Feb 2025

VIDEO : काशी में निकाली गई शिव बारात, डमरूओं की थाप पर झूमे भक्त

26 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि, गोदौलिया चौराहे पर भक्तों की भारी भीड़, प्रशासन हुआ मुस्तैद, सड़क पर उतरा आस्था का समंदर

26 Feb 2025

VIDEO : रुड़की में मुठभेड़...अंकित हत्याकांड के फरार चल रहे मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ा

26 Feb 2025

VIDEO : सोनभद्र के रेणुकूट में पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर निकाली गई शिवबरात, डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे भक्त, खूब हुई आतिशबाजी

26 Feb 2025

VIDEO : सोनभद्र में महाशिवरात्रि उत्सव.. मां पार्वती ने भगवान शिव को पहनाई वरमाला, जयघोष से गूंजा पंडाल, भक्तों में उत्साह

26 Feb 2025

VIDEO : मेरठ के श्री राधा कृष्ण मंदिर शारदा रोड पर बाबा महाकाल की महाआरती में शामिल श्रद्धालु

26 Feb 2025

VIDEO : बिजनाैर में भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

26 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर मैदागिन से निकली शिवबरात का आकर्षण, नाचते दिखे भक्त, हर हर महादेव का उद्घोष

26 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर लगा भीषण जाम, टोल पर रेंगते दिखे वाहन, लोग घंटों हुए परेशान

26 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed