{"_id":"69f252159b5ac5962c0043c5","slug":"video-scuffle-police-outpost-following-dispute-mob-attacks-police-constable-injured-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद चौकी में हाथापाई, भीड़ ने पुलिस पर चलाया हाथ, सिपाही घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद चौकी में हाथापाई, भीड़ ने पुलिस पर चलाया हाथ, सिपाही घायल; VIDEO
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल के पास ई रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष में ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी । दोनों पक्ष अस्पताल चौकी पहुंचे । जहां ई रिक्शा पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर ई रिक्शा पक्ष वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर लिया। जिसमें आक्रोशित लोगों दरोगा सिपाही के ऊपर हाथ चला दिया।
बुधवार की रात साढ़े 10 बजे मंडलीय अस्पताल के पास ई रिक्शा चालक ने किसी को टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन लोगों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। अस्पताल चौकी पुलिस पिटाई करने वालों को चौकी के अंदर लेकर आई तब तक ई रिक्शा पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। उन लोगों ने पिटाई करने वालों की पुलिस चौकी के पुलिस के सामने पिटाई की। तब तक दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे उनका आरोप था कि पुलिस ने पिटाई करने वाले ई-रिक्शा चालक पक्ष को भगा दिया। पुलिस का उनसे बहस होने लगा। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हाथ चला दिया। जिसमें दरोगा सिपाही के ऊपर हाथापाई किया। सूचना मिलने के बाद आसपास के पुलिस चौकी से फोर्स पहुंची। पिटाई में हेड कांस्टेबल कमलेश पासवान का सिर फट गया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि 50 लोग चौकी में घुसकर मारपीट किए । वर्दी फाड़ दिए। सिपाही को मारे सिर फट गया। कोई पिस्टल लिया था। धमकी देकर भाग गए। मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को संभाला तब तक सब भाग गए। मौके पर सीओ सिटी विवेक जावला पहुंचे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच का दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।