{"_id":"69c423c04c7b21388a07694e","slug":"video-bulldozer-demolishes-illegal-construction-on-48-bighas-of-land-in-khatauli-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खतौली में 48 बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खतौली में 48 बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुजफ्फरनगर। खतौली में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 48 बीघा अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर एक्सईएन विनीत अग्रवाल और जेई राजेंद्र कुमार ने यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। एक्सईएन ने बताया कि बुढ़ाना सड़क काजी फार्म, ग्राम शेखपुरा और बुढ़ाना सड़क पर कुल 48 बीघा भूमि पर अनाधिकृत प्लॉटिंग की जा रही थी। यह निर्माण प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए गए थे। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने पहले भी नोटिस जारी किए थे। चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान लोगों ने एमडीए टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।