{"_id":"67ea7b1194c9378d010712ff","slug":"video-police-encounter-with-cow-smugglers-in-shahpur-muzaffarnagar-three-injured-beef-and-equipment-recovered-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन घायल, गोमांस व उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन घायल, गोमांस व उपकरण बरामद
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 31 Mar 2025 04:52 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर पुलिस की तीन गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन गोकश घायल हुए हैं ।उनसे गोमांस व गोकशी के उपकरण एवं तमंचे बरामद हुए।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम कसेरवा-कल्याणपुर मार्ग पर ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं । तब शाहपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की तो गोकशो के साथ मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में मुनफेद , निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व गुलबहार, निवासी ग्राम दभेडी थाना बुढाना तथा अफजाल , निवासी अटेरना थाना बुढाना पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को घायल हालत में पकड़ लिया गया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से 2 तमंचे व गोकशी के उपकरण तथा गोमांस बरामद किया गया। उपचार दिलाकर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।