{"_id":"6a793da451a5084a6c0ac476","slug":"video-dm-and-sp-visited-chandiya-hazara-in-pilibhit-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:25 AM IST
Link Copied
पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने रविवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, जलभराव, राजस्व समेत विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों और विकास कार्यों से संबंधित सुझाव भी अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निर्धारित समय में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और मौके पर पहुंचकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।