{"_id":"67bc67d1f51e914f250e0c20","slug":"video-fervour-of-mahashivratri-started-spreading-in-the-temples-of-pilibhit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के मंदिरों में छाने लगा महाशिवरात्रि का उल्लास, गंगाजल लेकर लौटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के मंदिरों में छाने लगा महाशिवरात्रि का उल्लास, गंगाजल लेकर लौटे श्रद्धालु
पीलीभीत में शहर, कस्बों और गांवों के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास दिखने लगा है। साफ-सफाई, साज-श्रृंगार के साथ ही हल्दी रस्म और अन्य धार्मिक आयोजन शुरू हो गए। चंदिया हजारा के कांवड़ियों का जत्था सोमवार को गंगाजल लेकर वापस लौटा। श्रद्धालु महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। काफी संख्या में जिले के श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने को प्रयागराज जा रहे हैं। वहीं पीलीभीत जिले के शिव मंदिरों को सजाया जाने लगा है। रुद्राभिषेक, महा मृत्युंजय जाप और अन्य कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम पांच बजे संतोषी माता मंदिर परिसर के शिव मंदिर में भोलेबाबा की हल्दी रस्म मनाई गई।
श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया और जयकारे लगाए। वहीं शहर के गौरीशंकर मंदिर में भी कई कार्यक्रम हुए। मंदिर को झालरों और फूलों से सजाया गया है। करीब तीन क्विंटल गेंदा और फूलों से मंदिर को सजाया जाएगा। यहां देर शाम हल्दी रस्म मनाई जाएगी।
अर्द्ध नारीश्वर और दूधियानाथ मंदिर में भी पूजन कार्यक्रम हुए। वहीं पूरनपुर क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव के 70 कांवड़ियों का जत्था कुछ दिन पहले गंगा जल लाने हरिद्वार रवाना हुआ था। सोमवार को श्रद्धालुओं का जत्था जल लेकर पीलीभीत पहुंचा। बताया कि महा शिवरात्रि पर चंदिया हजारा में ही भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।