{"_id":"669508fe5e92e7a1c3007095","slug":"video-naja-asapatal-ma-upacara-ka-tharana-navajata-ka-mata-satafa-para-lparavaha-ka-aarapa-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हंगामा
पीलीभीत के पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट पर नवजात का शव रख दिया और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक ने उससे 23 हजार रुपये भी लिए थे।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव सुखदासपुर नवदिया के रहने वाले जाहिद बेग की पत्नी ने 13 जुलाई को पुत्री को जन्म दिया था। बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसको पूरनपुर में ब्लॉक रोड स्थित निजी अस्पताल युसूफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिखाया था। जहां पर अस्पताल में बच्चा स्पेशलिस्ट सहित अन्य सुविधाएं होने की बात कहते हुए नवजात को भर्ती कर लिया।
उपचार के दौरान जाहिद बेग से अस्पताल खर्च 13000 और दवा का लगभग 10000 रुपये लिए गए। लेकिन बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत खराब होती रही। आरोप है कि रात में बच्ची को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।