{"_id":"67a0c167dc5cfaf5ba0a0fab","slug":"video-raebareli-garamanae-na-kataval-para-kaya-paratharashana-palsa-para-lgaya-parataugdhata-karana-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन , पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन , पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
रायबरेली की बछरावां कोतवाली क्षेत्र में 23 जनवरी की रात नवपुरवा मजरे सेहगों पूरब गांव में व्यवसायी लवकुश चौरसिया की उसके आटा चक्की व पालेसर की छत पर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया जाता है। इसी से प्रताड़ित ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में किसान व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
नव पुरवा के रहने वाले विजय कुमार ने बताया की तीन दिन पूर्व सादी वर्दी वाली पुलिस उसको उसके घर से उठाकर कोतवाली लेकर आई फिर यहां दूसरी गाड़ी में बैठाकर रायबरेली ले गई। जहां उसके हाथ पीछे बांधकर उल्टा लटका दिया और जमकर पीटाई कर दी। पुलिस की मारपीट में उसका हाथ टूट गया। उसका हाथ काम नहीं कर रहा है पुलिस उसे लगातार डरा धमका रही है।
इसी गांव की रहने वाली सविता ने बताया कि उसका पति लवकुश कोतवाली में बंद है। पुलिस मारपीट कर उसके द्वारा चोरी घर की घटना कारित करने की बात कबूल कराना चाहती है। यही नहीं बर्बर पुलिस ने उसके मासूम बच्चों को भी डराया धमकाया है और यह कबूल कराया कि उनके पिता चोर हैं जिसका पुलिस ने वीडीओ भी बनाया है। इसी गांव की एक किशोरी का आरोप है की पुलिस ने प्रताड़ित करते हुए मृतक लवकुश चौरसिया के साथ अवैध संबंधों की बात कबूल करवाना चाहती है और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगा रही है।
नवपुरवा निवासी राहुल ने बताया कि उन्हें लगातार बछरावां पुलिस कोतवाली बुलाकर लवकुश चौरसिया की हत्या की बात कबूल करने का दबाव बना रही है। बात ना मानने पर जबरन जेल भेजने व जीवन बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। नव पुरवा गांव निवासी शुभम ने बताया कि पुलिस उन्हें लगातार कोतवाली लेकर आती है और वहां पर मारपीट करते हैं। लव कुश चौरसिया की हत्या को कबूल करने का दबाव बनाती है जबकि वह बेकसूर हैं कई दौर की पूछताछ पुलिस कर चुकी है फिर भी जबरदस्ती लव कुश की हत्या की बात का बुलवाना चाहती है। इन्हीं सब बातों से नाराज ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के पदाधिकारी के साथ थाने में प्रदर्शन किया है।
जिला अध्यक्ष बिपनेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा हो यह सभी ग्रामीण चाह रहे हैं पर निर्दोष लोगों को पुलिस मारपीट कर उन्हें परेशान कर रही है। पुलिस लगातार गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर चुकी है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मारपीट कर चोटिल कर दिया है तथा बेकसूर लोगों पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है कि वह लव कुश हत्या की बात को कबूल कर लें जिससे पुलिस खुलासा कर सके।
कोतवाली के गैरों की बात की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिंह बछरावां कोतवाली पहुंचे जहां मामले को शांत कराया तथा मृतक लव कुश चौरसिया के भाई संतोष की तहरीर पर नाम जड़ तीनों आरोपी के बारे में जानकारी की तथा हत्या के हर पहलू पर जानकारी करने का प्रयास किया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ के लिए नामजद आरोपियों को थाने लाया गया है। ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत कर दिया गया है। सभी ग्रामीण व किसान नेता वापस चले गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।