{"_id":"6745a642cc7f0f3d0e033d1e","slug":"video-raebareli-llgaja-ralva-satashana-para-gathaga-ka-abra-yataraya-ka-ha-raha-asavathha-safaii-vayavasatha-thapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: लालगंज रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार, यात्रियों को हो रही असुविधा, सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: लालगंज रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार, यात्रियों को हो रही असुविधा, सफाई व्यवस्था ठप
रेलवे स्टेशन परिसर में करीब दो सप्ताह से साफ-सफाई नहीं की गई जिससे चारों तरफ गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। परिसर में फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर की समुचित साफ सफाई कराए जाने की मांग की है।
अमृत भारत स्टेशन के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों में चयनित स्टेशन में यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। स्टेशन में साफ सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी रखे गए हैं लेकिन उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है।
प्रशासन की अनदेखी और वेतन न मिलने के कारण मजबूरी में सफाईकर्मियों ने काम करना बंद कर दिया जिससे परिसर में जगह जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। प्लेटफॉर्म में रखे डस्टबिन कचरे से भरे हुए हैं। परिसर के कोने कोने पर पान मसाले की पीक से फर्श लाल हो चुकी है। यात्रियों के बैठने के लिए परिसर में डाली गई सीमेंट और स्टील की बेंचों के नीचे कचरे का ढेर लगा हुआ है। जगह जगह आवारा पशुओं ने गोबर कर रखा है। दुर्गंध के कारण वहां बैठना मुश्किल हो रहा है। रेलवे स्टेशन की गंदगी को लेकर यात्री नाराज हैं। स्टेशन पर मौजूद यात्री नीरज व प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टेशन की हालत बेहद खराब है। गंदगी के कारण यहां रुकने का मन नहीं करता। रेलवे प्रशासन को सफाई की व्यवस्था करानी चाहिए।
स्टेशन पर टिकट आरक्षित कराने आए विकास व शिवम शुक्ला ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। कहा कि स्टेशन पर पसरी गंदगी और सफाईकर्मियों की समस्याएं न केवल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं, बल्कि इससे रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक कौशलेंद्र शुक्ला का कहना है कि सफाईकर्मियों के वेतन की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। सफाईकर्मियों को अप्रैल माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।