{"_id":"676e5b51a20555630a015bd4","slug":"video-raebareli-naha-raka-raha-ghatanae-cara-na-taugdha-tal-nakatha-va-javarata-samata-lkha-rapaya-ka-samana-kaya-para","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: नहीं रुक रहीं घटनाएं... चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: नहीं रुक रहीं घटनाएं... चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान किया पार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर घर को चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखा नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बीती रात चोरों ने मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बन के पुरवा गांव निवासी अशोक के घर को निशाना बनाया। चोर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित अशोक ने बताया कि जब वह सुबह सो कर उठे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी बक्से में रखा समान सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी हो गया।
सूचना पर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के मुताबिक 9000 नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।