{"_id":"67c00d6756c34c30cc0dea10","slug":"video-raebareli-saldara-fatana-sa-lga-aaga-daugdhha-lkha-rapaya-ka-gahasatha-ka-samana-jalkara-khaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: सिलिंडर फटने से लगी आग, डेढ़ लाख रुपये की गृहस्थी का समान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: सिलिंडर फटने से लगी आग, डेढ़ लाख रुपये की गृहस्थी का समान जलकर खाक
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लोधई खेड़ा मजरे कुडौली गांव के रहने वाले रामकुमार सोभराम की पत्नी ममता देवी बीती रात घर में खाना बना रही थी।
तभी सिलिंडर लीक हो गया और उससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग छप्पर में आग फैल गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। आग का विकराल रूप देखकर रामकुमार तथा उसकी पत्नी ममता देवी व बेटियां रूबी तथा रुचि बेटा राम बाबू अपनी जान बचाकर घर के बाहर भागे । चीख पुकार पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास असफल रहा।
इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
पीड़ित रामकुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में गेहूं चावल दाल कपड़े चारपाई 5000 नकदी सहित डेढ़ लाख रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।