{"_id":"69032cbcc63e6562a50f9861","slug":"video-rayabral-ma-avathha-kabja-hatana-gae-nayab-tahasalthara-ka-satha-gal-galja-tahasal-ltakara-sabka-samana-fafaka-paugdha-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज, तहसील लौटकर सबके सामने फफक पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज, तहसील लौटकर सबके सामने फफक पड़े
यूपी के रायबरेली में अवैध कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार के साथ सतांव गांव में गाली-गलौज की गई। साथ ही जानमाल की धमकी दी गई। इससे राजस्वकर्मियों में नाराजगी है। सभी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि बथुआखास गांव निवासी हरिकृष्ण उर्फ हरिकिशन को 20 साल पहले पांच बिस्वा बंजर भूमि का पट्टा मिला था। जमीन पर गांव के ही सुरेश ने कब्जा कर लिया था। हरिकृष्ण की शिकायत पर नायब तहसीलदार रमाशंकर मिश्रा, रामानुज दीक्षित, कानूनगो राजपाल यादव के साथ सोमवार को पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर गए थे।
इस दौरान हरिकृष्ण और सुरेश के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। विवाद के दौरान सुरेश की तरफ एक व्यक्ति ने फोन करके नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। इसकी जानकारी नायब तहसीलदार ने बुधवार को एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा को बताई। इस दौरान नायब तहसीलदार रो पड़े। उन्होंने कहा कि उनके साथ गलत किया गया है। घटना पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। तहरीर देकर कार्रवाई कराने की बात कही। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।