{"_id":"69aed89c577ffe007a07a9f5","slug":"video-rayabral-ma-bhajapa-nata-ka-thhamakana-val-shatara-aparathha-lkhanauu-sa-garafatara-tharaja-ha-24-mamal-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में भाजपा नेता को धमकाने वाला शातिर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार, दर्ज हैं 24 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में भाजपा नेता को धमकाने वाला शातिर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार, दर्ज हैं 24 मामले
रायबरेली में भाजपा नेता एवं हसनगंज गांव निवासी हरिओम चतुर्वेदी को धमकाने के मामले में पुलिस ने शातिर अपराधी सलाउद्दीन उर्फ सल्लू को लखनऊ से गिरफ्तार किया। दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में सोमवार को सलाउद्दीन को पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। सलाउद्दीन पर रायबरेली जिले के बछरावां, मिल एरिया, सलोन, डीह, सरेनी, हरचंदपुर थाने में आम्र्स एक्ट, गोवध अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम समेत कुल 23, जबकि उन्नाव जिले के अजगैन थाने में एक जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। बताते हैं कि पकड़ा गया अपराधी एक नेता का खास होना बताया जा रहा है। उसी नेता के संरक्षण में सलाउद्दीन अपराध दर अपराध करता गया।
दरअसल, बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में बीते पांच मार्च को रंग खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। भाजपा नेता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। बीते छह मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बछरावां कस्बे के संजय नगर निवासी सलाउद्दीन ने भाजपा नेता को जानमाल की धमकी दी थी। साथ ही अभद्र टिप्पणी की थी। पीडि़त की तहरीर पर पुिलस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। सलाउद्दीन पर अधिक मामले दर्ज होने के चलते पुलिस ने उसे जिला बदर किया था। एसपी रवि कुमार ने सलाउद्दीन की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सर्विलांस और एसओजी टीम ने रविवार शाम सलाउद्दीन को लखनऊ के मुंशी पुलिया के पास से दबोच लिया। इसके बाद उसे बछरावां कोतवाली लाया गया, जहां सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने सलाउद्दीन की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।