{"_id":"68a052e12009871a5e0f753f","slug":"video-rayabral-ma-jhapaugdha-ma-ltakata-mal-ii-rakasha-masatara-ka-shava-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में झोपड़ी में लटकता मिला ई-रिक्शा मिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में झोपड़ी में लटकता मिला ई-रिक्शा मिस्त्री का शव
यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना के गेट नंबर-2 के पास झोपड़ी में ई-रिक्शा मिस्त्री विवेक कुमार (25) का शव फंदे से लटकता मिला। शव से बदबू आ रही थी। दो दिन पहले मौत होने की आशंका जा रही है। विवेक की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटी। प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम में पैसा हारने की वजह से आत्महत्या करने की वजह सामने आ रही है।
बताया गया कि विवेक कुमार पेशे से ई-रिक्शा मिस्त्री था। वह मूल रूप से बिहार प्रांत का रहने वाला था। कई वर्षों से ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर झोपड़ी डालकर रहता था। वहीं दुकान चलाता था। मां रीना और बड़ा भाई बब्लू क्षेत्र के ही पूरे अम्लिहा मजरे ऊंचाहार देहात के पास किराये के मकान में रहते हैं।
शुक्रवार की दोपहर बाद मां उसकी झोपड़ी में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो उसका शव झोपड़ी में लगे बांस से रस्सी के सहारे लटकता हुआ दिखा। यह देख वह बिलखने लगी। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां ने बताया कि वह तीन दिन पहले उसके पास आया था। उसके बाद से कोई बातचीत नहीं हुई। ग्रामीण हत्या किए जाने आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।