{"_id":"6a19443d08a311591d0c3a12","slug":"video-video-aathha-brasha-sa-bjal-vayavasatha-thhaugdhama-janajavana-asata-vayasata-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, जनजीवन अस्त व्यस्त
रायबरेली। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खीरों, सलोन, सतांव, शिवगढ़ और लालगंज में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।
लगातार बारिश से खेतों में खड़ी उड़द, मूंग जैसी दलहनी फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। किसानों को फसलों के भारी नुकसान की आशंका है। तेज हवाओं से आम के बागों को व्यापक क्षति हुई। बड़ी संख्या में आम जमीन पर गिर गए, जिससे बागवानों को आर्थिक हानि हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत आपूर्ति बहाल करने और रास्तों से पेड़ हटाने की मांग की। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।