{"_id":"6a5363c0bf3001f79e0342c8","slug":"video-video-eka-paugdha-ma-ka-nama-abhayana-ka-bnae-jana-jana-ka-abhayana-bl-matara-thanasha-paratapa-saha-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
श्री सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों के खेल मैदान और विद्यालय के आसपास की भूमि पर रविवार सुबह 11 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रवी कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, डीएफओ प्रखर मिश्रा, उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, बीडीओ खीरों डॉ. अंजू रानी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, अमरूद और जामुन सहित विभिन्न फलदार व छायादार पौधे रोपे।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, जिले में सर्वाधिक पौधे लगाने वाले तीन किसानों और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में वह खीरों में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। खीरों ब्लॉक के साथ ही अन्य ब्लॉकों के लोगों की सहभागिता इस महाअभियान को और मजबूत बना रही है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। गांवों के पास नदी और नालों के किनारे, स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों की भूमि, घरों की बाउंड्री के किनारे तथा किसानों के खेतों की मेड़ों पर फलदार और छायादार पौधे लगाएं। केवल पौधरोपण तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
राज्यमंत्री ने कहा कि आज लगाए गए पौधे जब वृक्ष बनेंगे तो पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के साथ लोगों को छाया और शुद्ध ऑक्सीजन देंगे। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने भी लोगों से अपने गांव की सुरक्षित भूमि और खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का लाभ भविष्य में बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को अवश्य मिलेगा। जनसहयोग के चलते जिले में प्रति घंटे करीब एक लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी , भूमि विकास बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू लोहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।