{"_id":"69b909f429a4ede5e504f281","slug":"video-video-gasa-saldara-na-malna-sa-ghara-ma-jal-calha-ejasaya-para-lga-bhaugdha-saravara-na-thana-bhara-thaya-thhakha-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस सिलिंडर न मिलने से घरों में जले चूल्हे, एजेंसियों पर लगी भीड़, सर्वर ने दिन भर दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस सिलिंडर न मिलने से घरों में जले चूल्हे, एजेंसियों पर लगी भीड़, सर्वर ने दिन भर दिया धोखा
रायबरेली जिले में रसोई गैस की कमी का असर अब घरों में दिखने लगा है। एक ओर जहां महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं, वहीं गैस सिलिंडरों की तलाश में पुरुष एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, जिला प्रशासन ने गैस की कमी से इन्कार करते हुए पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है। जिले की कई एजेंसियों में गैस न होने के कारण ताला लटके रहे।
जिले में रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी कई गैस एजेंसियों पर सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता निराश होकर लौटे। उपभोक्ताओं को सर्वर संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, जिससे ईकेवाईसी न होने के कारण बुकिंग नहीं हो सकी। शहर के बालापुर में सिलिंडर खत्म होने के बाद पूजा को भोजन तैयार करने के लिए चूल्हा जलाना पड़ा। कई दिनों तक प्रयास करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। घर में इस समय चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है। वहीं सोमवार को भी जिले की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। शहर से लेकर गांव तक की एजेंसियों में सर्वर न होने के कारण ताले लटके मिले। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सर्वर में खराबी से ईकेवाईसी नहीं होने के कारण बुकिंग नहीं हो सकी।
एलपीजी सिलिंडर के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन
तहसील में कांग्रेसियों ने सिलिंडर के बढ़े दामों और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अर्जुन पासी ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को रसोई गैस के लिए लाइन में लगने पर मजबूर कर दिया है। गैस एजेंसियों के सामने सिलिंडर भरवाने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यह स्थिति तब है, जब सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र से 80-85 फीसदी एलपीजी घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है।
किरन देवी ने बताया कि नोटबंदी और कोरोना संकट के बाद अब जनता को गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। उपभोक्ता 200 से 300 रुपये अधिक देकर गैस सिलिंडर खरीदने पर मजबूर हैं। अशोक शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर अनुराग द्विवेदी, शिवदर्शन, मोहित मिश्रा, निजाम अंसारी, इस्माइल, आनंद सिंह, प्रेमप्रकाश पांडेय, आनंद यादव, नकुल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।