{"_id":"6afc386815b96bef2d0977c2","slug":"video-video-khata-sa-ghara-lta-kashara-na-fasa-lgakara-tha-jana-fasal-ka-kataii-kara-raha-tha-paravara-ka-thasara-lga-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत से घर लौटे किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, फसल की कटाई कर रहे थे परिवार के दूसरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत से घर लौटे किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, फसल की कटाई कर रहे थे परिवार के दूसरे लोग
नसीराबाद (रायबरेली) थाना क्षेत्र के धरई मजरे सिसनी भुआलपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक किशोर ने घर के कमरे में पंखे के हुक से मोफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान की कटाई कर रहे थे। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी सुमित (17) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नाश्ता करने के बाद अपनी मां फूलकली और बड़े भाइयों अनुज व अमित के साथ खेत में धान काटने गया था। दोपहर में भूख लगने पर वह करीब एक बजे अकेले ही खाना खाने के लिए घर लौट आया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी खेत से काम निपटाकर करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे। घर आने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने पीछे की तरफ खिड़की की दरार से अंदर झांककर देखा तो सुमित पंखे के हुक से मोफलर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
यह देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दरवाजा खोलकर किशोर को नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
सुमित के पिता रमेश पासी परदेश में रहकर काम करते हैं, जबकि बहन कंचन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहती है। किशोर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।
थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि किशोर ने फांसी क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।