{"_id":"6a391a90fe2a8c8260041f0a","slug":"video-video-nashaugdha-bta-na-pata-ka-pata-patakara-mara-dal-gava-ma-sanasana-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट पीटकर मार डाला, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट पीटकर मार डाला, गांव में सनसनी
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर टिकरान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी देवतादीन (60) और उनके बेटे दिलीप के बीच रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि विवाद के दौरान दिलीप ने पिता के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह भी दिलीप ने पिता की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल देवतादीन घर के पास बने छप्पर के नीचे पड़े रहे। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे सोनू ने बताया कि पिता भी नशे के आदी थे। परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। एक सप्ताह पहले विवाद के बाद उनकी मां कृष्णा कुमारी घर छोड़कर चली गई थीं। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार दिलीप गुजरात में मजदूरी करता है और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। रुपये के लेनदेन को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा था।
रविवार रात झगड़े के बाद वह रिश्तेदारी में चला गया था। सोमवार सुबह लौटकर उसने फिर पिता के साथ मारपीट की। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे सुशील सुनील सोनू और बेटियां पिंकी, रिंकी और प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।