{"_id":"6a0af819963b2fc0d70da062","slug":"video-video-rayabral-ma-rahal-gathha-ka-mahalo-sa-savatha-savagata-ka-lkara-kagarasa-karayakaratao-ma-utasaha-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में राहुल गांधी का महिलाओं से संवाद, स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में राहुल गांधी का महिलाओं से संवाद, स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लालगंज पहुंचेंगे। यहां वह रायबरेली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिलाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी पहले खीरो क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह लालगंज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर नगर में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम तय किए गए हैं।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बृजेंद्र नगर मोहल्ला, बेहटा चौराहा, बाईपास रोड और नगर पंचायत कार्यालय के सामने कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौराहा में सांसद का स्वागत करेंगे। सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंच व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, लाल असीकरण सिंह, संतोष त्रिवेदी, महेश प्रसाद शर्मा और कामता प्रसाद गौड़ समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रायबरेली से विशेष जुड़ाव है और कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।कार्यक्रम को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने की तैयारी में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।