{"_id":"6a0acb31d81c6b9383046e4a","slug":"video-rayabral-ka-llgaja-ma-mahagaii-brajagara-oura-bjal-sakata-para-kagarasa-na-kaya-paratharashana-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के लालगंज में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के लालगंज में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
रायबरेली के लालगंज में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब नागरिक सुविधाओं को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।
धरना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, गैस की किल्लत और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप बाजपेई ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि आंधी तूफान के बाद कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है।कर्मचारियों की कमी से समस्या और बढ़ रही है। जिला कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी आर्थिक संकट झेल रहा है। उन्होंने नीट परीक्षा मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि परीक्षा गड़बड़ी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
धरना को कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अशोक सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, संजय सिंह और महेश प्रसाद शर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, आकर्षक द्विवेदी, कमल सिंह चौहान, प्रतीक शर्मा, पदमधर सिंह, मदन कुमार, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।