{"_id":"6830480615608098d90b1b3b","slug":"video-in-saharanpur-sanitation-workers-staged-a-sit-in-at-the-nagar-panchayat-office-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का नगर पंचायत कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का नगर पंचायत कार्यालय पर धरना
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 23 May 2025 03:33 PM IST
बेहट में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू व सभासद आयशा प्रकरण में अधिशासी अधिकारी पर विवाद का निपटारा कराने का प्रयास न करके उसे हवा देने का गंभीर आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बिरला ने बिरला ने कहा, कि आठ दिन से सभासद और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा है, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने इस बीच नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विवाद के निपटारे का प्रयास नहीं किया। उल्टे वह इस प्रकरण को हवा दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया की सफाई कर्मचारियों की सुनवाई करने के बजाय अधिशासी अधिकारी सभासद के पक्ष में बोल रही है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने कहा, कि शनिवार को नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह उनकी अभी सांकेतिक हड़ताल है। यदि अधिशासी अधिकारी को यहां से नहीं हटाया गया, तो लड़ाई लंबी चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।