{"_id":"685e7f840695aa25f5091723","slug":"video-saharanpur-work-on-building-a-temporary-culvert-on-the-abdullapur-link-road-has-begun-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अब्दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर अस्थाई पुलिया बनाने का काम शुरु, तीन दिन से कटा है गांव का तहसील व जनपद मुख्यालय से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अब्दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर अस्थाई पुलिया बनाने का काम शुरु, तीन दिन से कटा है गांव का तहसील व जनपद मुख्यालय से संपर्क
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:54 PM IST
सहारनपुर के बेहट अब्दुल्लापुर गांव को शाकंभरी देवी रोड से जोड़ने वाले तीन किमी लंबे संपर्क सड़क मार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अस्थाई पुलिया बनाने का कार्य शुरु हो गया है। तीन दिन पूर्व बरसात के तेज बहाव पानी के दवाब से पुलिया टूट गई थी और मलबा बहकर चला गया था। कटाव होने से काफी दूर तक सड़क भी टूट गई है और काफी हिस्सा धंस गया है, जिससे लोनिवि ने इस संपर्क सड़क मार्ग को चेतावनी बोर्ड व अवरोधक लगाकर बंद कर दिया था। गांव का तहसील व जनपद मुख्यालय से संपर्क कटने की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम पूर्व विधायक नरेश सैनी लोनिवि के अधिकारियों व एसडीएम बेहट के साथ मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे और वैकल्पिक तौर अस्थाई पुलिया बनाने की बात कहीं थी, लेकिन ग्रामीणों अस्थाई पुलिया बनाए जाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि अस्थाई समाधान के लिए यहां छोटा पुल बनाया जाए। पूर्व विधायक के समझाने पर ग्रामीण अस्थाई पुलिया बनवाने के लिए राजी हो गए थे। शुक्रवार को लोनिवि के अधिकारियों ने अस्थाई पुलिया बनाने का कार्य शुरु करा दिया है। सीमेंट के खाली कट्टों में रेत व मिट्टी भरकर और ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुलिया बनाई जा रही है।
--------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।