{"_id":"69d4f10c515339f13c0b584f","slug":"video-two-police-personnel-posted-at-mahuli-police-station-promoted-to-head-constable-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महुली थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी बने हेड कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी बने हेड कांस्टेबल
महुली थाने में तैनात दो कांस्टेबल की पदोन्नति हुई है। कांस्टेबल अजय कुमार मद्धेशिया व कांस्टेबल मोहन कुमार को विभागीय पदोन्नति प्राप्त होने पर हेड कांस्टेबल बनाया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा। दोनों पुलिसकर्मी वर्ष 2015 में पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। भर्ती के उपरांत उन्होंने अयोध्या में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा कुछ समय तक जनपद अयोध्या में सेवा प्रदान की। इसके उपरांत उनका स्थानांतरण संतकबीरनगर में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।