{"_id":"6a86f2a428495cd1be0933d5","slug":"two-cars-collide-while-overtaking-on-an-overbridge-in-shahjahanpur-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर ओवरटेक के दौरान दो कारों में भिड़ंत, चालक समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर ओवरटेक के दौरान दो कारों में भिड़ंत, चालक समेत पांच लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 05:57 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर वाहन को ओवरटेक करते समय दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी संजीव कुमार अग्रवाल बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे पत्नी मधु अग्रवाल, बेटी सहरा अग्रवाल और पुत्र व कार चालक के साथ हल्द्वानी से कार से घर लौट रहे थे।
पीछे से लगी टक्कर
बाइपास स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार से ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार को पीछे से टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार चालक समेत पांच लोगों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद दूसरी कार का चालक मौके से भाग गया।
एनएचएआई की मदद से जेसीबी बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि ओवरब्रिज पर दो कारों में टक्कर हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।