{"_id":"685fc2be5e2d46feef0b5c84","slug":"video-anganwadi-workers-protest-at-katra-police-station-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कटरा थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कटरा थाने में किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खितौआ में आंगनबाड़ी केंद्र पर विवाद होने पर भड़की क्षेत्रीय गांवों की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
बृहस्पतिवार को ग्राम शाहपुर खितौआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता रजनी कुमारी का खाद्यान्न वितरण के दौरान गांव के युवक से विवाद हो गया था। रजनी कुमारी ने थाने में प्रार्थना पत्र में कहा है कि युवक ने शराब के नशे में लाठी लेकर जान से मार देने का भय दिखाया और गाली-गलौज करके खाद्यान्न वितरण के रजिस्टर को फाड़ डाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। आंगनबाड़ी केंद्र पर विवाद करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने पर धावा बोलकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।
विरोध जताने वालों में सुमनलता, शोभारानी, माधुरी देवी, सुचिता सिंह, मीना देवी, लीलावती, सोनी, राधा कुमारी मौजूद रहीं। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर केवाईसी की ओटीपी को लेकर विवाद हुआ था। रजिस्टर फाड़ने की बात संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।