{"_id":"686e213c2846853be20c853e","slug":"video-asha-workers-raised-the-demand-for-getting-allowances-in-shahjahanpur-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, भत्ते दिलाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, भत्ते दिलाने की उठाई मांग
शाहजहांपुर में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। बुधवार सुबह उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करते हुए 27 हजार रुपये न्यूनतम वेतन के साथ ईपीएफ का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ईएसआई या 20 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपये का जीवन बीमा व ग्रेच्युटी दिए जाने की गारंटी दी जाए। जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2022 तक का 750 रुपये मासिक भुगतान तत्काल कराया जाए। कोविड योगदान का केंद्र सरकार द्वारा घोषित एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से 24 माह का लंबित भुगतान कराया जाए। आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड सृजित कराने में योगदान के लिए प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए। मार्ग दुर्घटना या कार्य के दौरान जान गवांने वाली आशाकर्मियों के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन देने के दौरान किरन बाला, पिंकी देवी, रूपवती, सोनी, लक्ष्मी देवी, शशि सिंह, शांति वर्मा, सरोजनी, बृजरानी, बबली देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, संतोष, रविंद्रा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।