{"_id":"671a344d28957092a30b7241","slug":"video-fatabl-ma-khalugdhaya-na-thakhaya-thamakhama-aatha-tama-na-kaya-paratabhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आठ टीमों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच एनटीआई फिजिकल एकेडमी और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच में खेला गया। इसमें एनटीआई की टीम 4-0 से विजेता रही। दूसरा मैच ग्रीन वैली स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, यह मैच ड्रीम वैली स्कूल में 1-0 से जीत लिया। तीसरा मैच रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और स्टेडियम ए के मध्य खेला गया। इस मैच में ट्राईबेकर के माध्यम से रॉयन की टीम 5-4 से विजेता रही। चौथे मैच के बाद दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। उसमें विजेता टीमें फाइनल में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता करने वालों में प्रेमजीत सिंह, खुर्शीद आलम, गौरव भारती, विशाल, शुभम कुमार, पंकज कुमार, मुजाहिद अली, अनिल कुमार, शिवकुमार आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।