{"_id":"693d562e0a9c9f1f680a93a4","slug":"video-jn-tiger-defeated-bahadur-titan-and-advanced-to-the-semi-finals-in-cricket-tournament-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएन टाइगर ने बहादुर टाइटन को हराया, सेमी फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएन टाइगर ने बहादुर टाइटन को हराया, सेमी फाइनल में किया प्रवेश
शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से जीएफ कॉलेज में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएन टाइगर ने शनिवार को बहादुर टाइटन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर बहादुर टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 62 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक अतुल मिश्रा ने 25 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएन टाइगर ने छह विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें 29 रन अब्दुल्ला ने बनाए। फिरोज ने 20 रनों का योगदान दिया। मैच की अंपायर देवकुमार व रिजवान थे। इससे पहले शुभारंभ कैंटोमेंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने किया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि रविवार को एसएस कॉलेज व क्राउन वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।